Chhattisgarh Police Bharti: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने बेरोजगारों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य के निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को बढ़ा दिया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसंबर 2028 तक मिलेगा।

इसी कड़ी के पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन भरने की तारीख को 15 फरवरी से बढ़ाकर 6 मार्च 2024 को रात्रि 11.59 बजे तक कर दिया है। इसके साथ ही आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी के लिए तय अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त पांच वर्ष की और छूट प्रदान की है।
ज्ञात हो कि चार अक्टूबर 2023 को जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5,967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पद पर आनलाइन आवेदन भरने की तिथि एक जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब छह मार्च तक कर दिया गया है।
इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में सिविल जज भर्ती परीक्षाओं में अभी भी अभ्यर्थियाें को प्रदेश सरकार की छूट को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यहां अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष ही तय है। इस मामले में उप मुख्यमंत्री व विधि और विधायी कार्य मंत्री अरुण साव ने कहा है कि इस पर जो भी फैसला लिया जा सकता है, विचार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के लोग 7 फरवरी से करेंगे रामलला के दर्शन, विष्णुदेव साय सरकार लाई अनूठी योजना
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
