Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसानों को अब व्यापारियों और बिचौलियों के निकट औने-पौने दाम में धान नहीं बेचना पड़ेगा। पैक्सों में ही उनसे अब शासकीय दर पर धान का क्रय किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। जिले में गुरुवार से धान की खरीदारी की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है।

झारखंड सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय के लिए झारखंड राज्य धान अधिप्राप्ति योजना की मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस साल सरकार का छह लाख मीट्रिक टन धान क्रय करने का लक्ष्य है। जारी पत्र के मुताबिक, पैक्सों में प्रत्येक किसान से से अधिक 200 क्विंटल तक धान का क्रय किया जा सकता है। अपवाद स्वरूप यदि कोई कृषक इससे अधिक धान बेचना चाहे,तो उपायुक्त की ओर से स्थानीय स्तर पर जांच के बाद अनुमति प्रदान करने से संबंधी फैसला लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि पैक्सों में धान बेचने के लिए निबंधन हेतु किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें उन्हें फोटोयुक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाता विवरणी, जमीन का रकवा की स्कैन कापी और मोबाइल नंबर अपलोड करना होगा। वहीं ऑफलाइन निबंधन के लिए किसान इन दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालयों में आवेदन जमा कर सकते हैं। निबंधित किसानों को एसएमएस के माध्यम से संबंधित अधिप्राप्ति केंद्रों (लैंपस/पैक्स) पर धान बिक्री की तिथि और टोकन की सूचना दी जाएगी।
यह भी पढ़ें झारखंड: धनबाद में 'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम में सीएम हेमंत ने की शिरकत
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
