Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों को 12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh: रायगढ़ के लिए स्वीकृत किए गए 15 विकास कार्य, सीएम विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications