लंबे इंतजारके बाद आखिरकार गाजियाबाद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलने जा रही है। राजनगर एक्सटेंशन के मोरटी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रविवार को नींव रखी गई। इस स्टेडियम को दो साल के भीतर बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। इस स्टेडियम को 32 एकड़ जमीन में तैयार किया जा रहा है। यहां खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल की भी सुविधा होगी। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।
स्टेडियम के निर्माण के लिए साइट पर टेंडर अपलोड कर दिए गए हैं। साथ ही आसपास की जर्जर सड़कों के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा। बीसीसीआई सचिव राजीव शुक्ला नेकहा कि गाजियाबाद में आने वाले समय में आईपीएल, विश्वकप, वनडे और टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस स्टेडियम को साढ़े चार सौ करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा।

बता दें कि इस स्टेडियम को बनाने का मसौदा 2015 में तैयार किया गया था। लेकिन स्टेडियम निर्माण तो दूर की बात कभी जमीन अधिग्रहण की फाइल यहां-वहां घूमती रही तो कभी हाईटेंशन लाइन की शिफ्टिंग की फाइलें दफ्तरों के चक्कर लगाती रही। वर्ष 2021-22 में कोरोना की वजह से यह प्रोजेक्ट पीछे चला गया था। लेकिन एक बार फिर से इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया गया। सांसद वीके सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की थी। जिसके बाद त्वरित बाधाओं को दूर करके स्टेडियम का शिलान्यास कार्यक्रम रविवार को किया गया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
