Madhya Pradesh News: कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल शुक्रवार को पीएसएस केन्द्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान भोपाल में 'व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण में परिप्रेक्ष्य और प्रथाएं' पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में विलुप्त हुए हुनर को फिर से बच्चों को सिखाएंगे। साथ ही स्व-रोजगार शुरू करने के लिए एक लाख का लोन और 15 हजार रूपये की किट भी देंगे।
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 18 विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने संस्थान में स्थापित कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा पर आधारित सेल्फी प्वाइंट और आईओटी बेस्ड इरिगेशन मॉनिटरिंग एंड कंट्रोल सिस्टम का उद्घाटन किया। संगोष्ठी में देशभर से आए शोधार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा को लेकर अपने शोध प्रस्तुत किए।

राज्य मंत्री टेटवाल ने कहा कि हमने मध्यप्रदेश को "कौशल युक्त-बेरोजगार मुक्त" बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ देश व प्रदेशों में काम कर रहे व्यावसायिक संस्थान व शिक्षक मिलकर कार्य करेंगे तो हम निश्चित ही युवाओं को कौशलयुक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लक्ष्य को जल्द पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की मंशानुसार देश को "स्किल केपिटल ऑफ यूनिवर्स" बनाने के लिये पूरे मनोयोग से काम करेंगे।
राज्य मंत्री ने हाल ही में जारी आम बजट में कौशल, व्यावसायिक शिक्षा के लिए किए गए प्रावधानों के बारे में बताया तथा कहा कि मध्यप्रदेश में भी ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम मोहन यादव द्वारा प्रदेश में 22 नए आईटीआई बनाने की मंजूरी दी गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में 8 से 10 हजार रुपए तक का स्टायपेंड दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2030 को लागू करने में मध्यप्रदेश अग्रणी है। स्किल इंडिया मिशन के माध्यम से एक करोड़ 40 लाख लोगों स्किल बेस्ड ट्रेनिंग देने का लक्ष्य है। ग्लोबल स्किल्स पार्क में बेहतरीन तकनीकी शिक्षा दी जा रही है। "ड्रोन दीदी योजना" में इस वर्ष पूरे देश में 15 हजार महिला स्व-सहायता समूहों को ड्रोन उपलब्ध कराये जायेंगे।
ऑटोमोटिव सेक्टर स्किल काउंसिल और मानव संसाधन प्रमुख सुश्री गरिमा झांब ने ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजय कुमार भूषण ने कहा कि इण्डस्ट्री और एकेडमिया के बीच समन्वय होना चाहिए। इण्डस्ट्री की जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग प्रोग्राम चलायें जायें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
