Haryana News: युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जननायक जनता पार्टी ने ग्रामीण क्रिकेट कॉस्को टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इस टूर्नामेंट की पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सराहना की। साथ ही, खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की। दरअसल, पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर रविवार 14 जनवरी को सिरसा में चल रही इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।
इस दौरान जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राज्य मंत्री अनूप धानक, जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने गौतम गंभीर का स्वागत किया। गौतम गंभीर ने दिग्विजय चौटाला द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए करवाई जा रही इस खेल प्रतियोगिता की सराहना की।

साथ ही, उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता की सफलता का पैमाना इसी बात से लगाया जा सकता है कि देहात क्षेत्र की 200 से ज्यादा टीमों ने इस प्रतियोगिता में अपना शानदार प्रदर्शन किया। गौतम गंभीर ने खासकर युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से करवाई गई इस प्रतियोगिता के संदेश को सभी के लिए प्रेरणादायी बताया।
गौतम गंभीर ने यह भी कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के दिल में हरियाणा बसता था और चौ.देवीलाल की तरह ही दिग्विजय चौटाला के दिल में भी हरियाणा बसता हैं। इस दौरान जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से ही जेजेपी ने ग्रामीण युवाओं के लिए ये बड़ा मंच प्रदान किया है। राज्य मंत्री अनूप धानक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खिलाड़ियों के यहां पहुंचने से ग्रामीण युवाओं का खेल के प्रति और लगाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बड़ी प्रतियोगिता से जहां ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिला है।
जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पहुंचे क्रिकेटर गौतम गंभीर का आभार व्यक्त और कहा कि उनके इस प्रतियोगिता में पहुंचने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि युवा नशे से दूर रहे और खेल जगत में अपना और अपने क्षेत्र का नाम चमकाए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
