Chhattisgarh News: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के शासी परिषद की बैठक में 44 कार्यों के लिए 8 करोड़ 83 लाख 21 हजार रुपए का अनुमोदन किया गया। मंत्री जायसवाल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023-24 की अवधि के प्रगतिरत 418 कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी सहित सूची उपलब्ध कराने कहा।
बैठक में कलेक्टर सह शासी परिषद की पदेन अध्यक्ष लीना कमलेश मंडावी ने डीएमएफ के तहत जिले को अब तक प्राप्त आबंटन, स्वीकृत एवं व्यय राशि की जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले को अब तक प्राप्त कुल 98 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि प्राप्त हुई है तथा 1280 स्वीकृत कार्यों में से 862 कार्य पूर्ण हो गए है, जबकि 418 कार्य प्रगति पर है। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नवीन कार्यों की विस्तृत जानकारी से परिषद को अवगत कराया।

कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ के नोडल अधिकारी ने बिन्दुवार कार्यों एवं राशि की जानकारी दी। बैठक में उच्च प्राथमिकता के तहत पेयजल के लिए 3.10 लाख, स्वास्थ्य देखभाल के 131.12 लाख, शिक्षा के लिए 250 लाख, कृषि के लिए 40 लाख, स्वच्छता के लए 38.30 लाख, सतत आजीविका के लिए 48.16 लाख और जनकल्याण के लिए 26 लाख रूपए और अन्य प्राथमिकता के तहत भौतिक अधोसंरचना के लिए 119.05, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण के लिए 9.21 लाख, युवा गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 2 करोड़ और आकस्मिक व्यय, अंकेक्षण, स्थापना व्यय के लिए 18.27 लाख का अनुमोदन किया गया है।
यह भी पढ़ें CG: मितानिनों के बैंक खाते में जाएगा मानदेय, सीएम विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications