महाराष्ट्र में उद्योग और निवेश लगातार बढ़ रहा है। खुद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रदेश में उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। उनके प्रयासों के चलते सूरजागड़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ने गड़चिरौली में बड़े निवेश का फैसला लिया है।
सूरजागढ़ लिमिटेड गड़चिरौली में एक ग्रीनफील्ड एकीकृत इस्ताप परियोजना को स्थापित करने जा रहा है, जिसके लिए कुल 10000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। इसे ना सिर्फ गड़चिरौली बल्कि प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

सूरजागढ़ इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष सुनील जोशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मंगलवार को मुलाकात हुई थी, इस दौरान इस मसले पर सकारात्मक चर्चा हुई। चर्चा के दौरान इस परियोजना पर भी विस्तार से बात हुई। इस परियोजना के चलते 8000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलगा। इस परियोजना में विश्व स्तरीय निर्माण और तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल होगा।
हम क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। गड़चिरौली देश का स्टील हब बनने जा रहा है, इसमे इसकी पूरी क्षमता है। जोशी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने भरोसा दिया है कि इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि हम दावोस सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे और प्रदेश सरकार के साथ ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications