पंजाब में भगवंत मान सरकार ने सामाजिक जीवन स्तर को बेहतर बनाने बनाने के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की है। प्रदेश सरकार ने सरकारी दफ्तरों की सुविधाओं को जन- जन तक पहुंचाने के बाद अब दिव्यांगों के यह फ्री बस यात्रा के सुविधा देने की योजना शुरु की है। मान सरकार के इस कदम के साथ लंबे समय से चली आ रही दिव्यांगों की मांग पूरी हो रही है। इस सुविधा के जरिए अपनी आंखों से दुनिया ना देख पाने के बावजूद पंजाब के नेत्रहीन व्यक्तियों के विकास में कओ रुकावतट नहीं आएगी।
द़ृष्टिहीन दिव्यांगों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने द़ृष्टिहीन लोगों के सहायकों यानी उनके साथ रहने वाले मददगारों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी है। राज्य सरकार ने वीरवार को इस सुविधा के शुरू करने की घोषणा की। दरअसल, लंबे अरसे से द़ृष्टिहीन दिव्यांग राज्य सरकार के समक्ष यह मांग उठा रहे थे।

यह पहलकदमी एक अच्छा समाज बनाने के लिए सरकार के समर्पण को दर्शाती है, जहां हरेक नागरिक को बराबर मौके और महत्वपूर्ण सेवाएं मिल सकें। द़ृष्टिहीन व्यक्तियों के सहायकों के लिए मुफ्त बस सफर की पेशकश करके पंजाब सरकार दिव्यांगजनों के कहीं भी आने-जाने के लिए सफर को आसान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
पंजाब सरकार इस योजना को लेकर एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब सरकार के इस निर्णय से दृष्टिबाधित समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है, जो कि सीएम भगवंत मान की दिव्यांगजनों की मदद के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सीएम भगवंत मान इससे पहले पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने छात्रों के हित में भी बड़ा फैसला लिया था। पंजाब सरकार की तरफ से घोषणा की गई थी कि सरकार मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग करवाएगी। जिसके तहत जेईई/एनईईटी और सीएलएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जा रही है. जिसमें 23 जिलों के 800 बच्चे शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा पंजाब सरकार ने प्रदेश के संविदा पर नियुक्त 14,239 शिक्षकों को नियमित करने का ऐलान किया था। इसके तह तत पंजाब में 1,880 डॉक्टरों और नर्स की भर्ती की जाएगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
