हरियाणा में वन और संरक्षित क्षेत्रों के लिए वन विभाग ने इको-टूरिज्म की नीति पेश की
हरियाणाा के "वन और संरक्षित क्षेत्रों के लिए, वन विभाग ने इको-टूरिज्म की नीति पेश की है। बुधवार को इसके बारे में जानकारी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी।

सीएम खट्टर ने बताया वन विभाग ने इको-टूरिज्म की नीति के तहत, स्कूल यात्राएं, होम स्टे, प्रकृति शिविर, पर्यावरण-अनुकूल आवास, साहसिक खेल, हर्बल इको-पर्यटन और अन्य सुविधाएं शुरू की जाएंगी।
वन विभाग ने हरियाणा में थापली, मोरनी हिल्स, कलेसर, आदिबद्री, चूहड़पुर हर्बल पार्क और बन सैंटोर में इको टूरिज्म स्पॉट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर स्विस कॉटेज टेंट, वॉच टावर, नेचर वॉक, हर्बल पार्क, आउटडोर कैंप और कई अन्य गतिविधियों के साथ इको लॉज जोड़े जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications