ओडिशा में बड़े पैमाने पर निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में शिखर सम्मेलन (State flagship business summit) आयोजित किया गया, जिसमें करीब 23,389 करोड़ रुपये का निवेश राज्य में समझौते के तहत प्लान किया गया। ओडिशा सरकार के सहयोग से सीआईआई द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के औद्योगिक विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने दावा किया कि अगले 10 वर्षों में ओडिशा में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा।
झारसुगुड़ा में राज्य सरकार के सहयोग से सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सीएम नवीन पटनायक वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। सीएम पटनायक ने अपने संबोधन में कहा कि झारसुगुड़ा, राउरकेला और संबलपुर ने ना केवल राज्य स्तर पर विकास में आगे हैं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर भी इन क्षेत्रों का नाम विकास कि दृष्टि से आगे है।

समिट को संबोधित करते हुए सीएम ने निवेशकों से पश्चिमी ओडिशा क्षेत्र के तेजी से औद्योगीकरण के लिए सरकार की पेशकश का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "शिखर सम्मेलन राज्य के भीतर विकास के अंतर को कम करने और विकास को बढ़ावा देने के लिए मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
ओडिशा में 23,389 करोड़ रुपये का निवेश
झारसुगुड़ा में आयोजित समिट के दौरान 11 कंपनियों के साथ निवेश समझौता हुआ है। जिन कंपनियों ने ओडिशा में निवेश करने में रुचि दिखाई है उनमें कार्बन उत्पादों के अग्रणी निर्माता एप्सिलॉन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड का नाम शामिल हैं। इस कंपनी ने झारसुगुड़ा में एक एकीकृत कार्बन कॉम्प्लेक्स स्थापित करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। एप्सिलॉन कार्बन प्राइवेट लिमिटेड ने अगले 10 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
2000 लोगों को मिलेगा रोजगार
कार्बन कॉम्प्लेक्स में प्रति वर्ष पांच लाख टन क्षमता वाली एक विशेष कार्बन इकाई, तीन लाख टन क्षमता वाली कार्बन ब्लैक इकाई और 75,000 टन क्षमता वाली उन्नत सामग्री इकाई होगी। इस परियोजना के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अप्रत्यक्ष रुप से 2000 लोगों को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।
इंड बाराथ एनर्जी उत्कल लिमिटेड ने 6,012.46 करोड़ रुपये के निवेश के साथ झारसुगुड़ा में 800 मेगावाट का अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उड़ीसा मेटलर्जिकल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड 5,200 करोड़ रुपये के निवेश पर दो मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) एकीकृत स्टील प्लांट, 240 मेगावाट कैप्टिव पावर प्लांट, एक एमटीपीए सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट और दो एमटीपीए निजी रेलवे साइडिंग स्थापित करेगी।
इसके अलावा एसएमईएल स्टील स्ट्रक्चरल प्राइवेट लिमिटेड 893 करोड़ रुपये के निवेश पर संबलपुर में 1.2 लाख टन क्षमता का एल्यूमीनियम स्ट्रिप, एफआरपी और बैटरी फॉइल प्लांट स्थापित करेगी। वहीं श्याम शक्ति मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड छह लाख टन क्षमता का स्ट्रक्चरल और पाइप मिल स्थापित करेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
