Uttarakhand: ग्लोबल इंवस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने उत्तराखंड को सबसे बेहतर वेडिंग डेस्टिनेशन बताया। इसको लेकर सीएम पु्ष्कर सिंह धामी ने पीएम का आभार व्यक्त किया और कहा कि देश के प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप उत्तराखंड का विकास किया जा रहा है। निवेशकों के सम्मेलन को लेकर सीएम ने उत्तराखंड के आर्थिक विकास के लिए अहम बताते हुए कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट उत्तराखंड के लिए एक बड़ा अवसर है।
सीएम धामी ने रविवार को कहा कि देहरादून में तेजी से विकास देखा गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के दौरान उत्तराखंडस में उद्यम स्थापित करने के लिए साढ़े तीन करोड़ से अधिक उद्यमियों ने एमओयू किया है। 50 से अधिक उद्यमियों ने उत्तराखंड में निवेश किया है।

सीएम ने कहा, "प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने आह्वान किया है कि देशवासियों से अपने घर के वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सबसे बेहतर वेडिंग डेस्टिनेशन उत्तराखंड है। वैसे तो बहुत सारे स्थान हैं, लेकिन आने वाले समय में बहुत सारे लोग आएंगे। पीएम ने कहा कि ईश्वर के सबसे अधिक नजदीक कोई स्थान है, तो वो देवभूमि उत्तराखंड है, जहां के हम सब लोग रहने वाले हैं।"
सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा, "बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड की ओर बढ़ रहे हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आपने उत्तराखंड के विकास को देखा। यह समिट हमारे लिए एक बड़ा अवसर है। सभी देशों से 50 से अधिक लोग दुनिया भर ने उत्तराखंड में निवेश किया है। इससे राज्य के युवाओं के लिए रोजगार पैदा होगा।"


Click it and Unblock the Notifications