Haryana News: आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19 से डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास केएमपी लिंक तक एलिवेटिड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी की बैठक में इस प्रोजेक्ट के लिए लगभग 163 करोड़ रुपए की मंजूरी प्रदान की गई।
इसके अलावा उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति, विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति और हाई पावर वर्कर्स परचेज कमेटी की बैठक में कुल 2352 करोड़ रुपए से अधिक के कॉन्ट्रेक्ट तथा विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। बैठक में विभिन्न बोलीदाताओं से नेगोसिएशन के बाद दरें तय करके लगभग 74 करोड़ रुपए की बचत की गई है।

बैठक में परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल, सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली और श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे। बैठक में कुल 80 एजेंडे रखे गए और 76 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में जिला हिसार के मंगाली में राजकीय कन्या महाविद्यालय के निर्माण हेतु एजेंडे को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस महाविद्यालय पर लगभग 14 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा जिला करनाल की नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में नीलोखेड़ी-खारसा-ढांड रोड पर एसवाईएल और एनबीके कनाल पर लगभग 26 करोड़ रुपए की लागत से 2 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण कार्य को भी मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही लगभग 10 करोड़ रुपए की लागत से जिला सिरसा के ऐलनाबाद में अनाज मंडी व लक्कड़ मंडी के विस्तार को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के तहत लगभग 190 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इसमें द्वारका एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ साढ़े 7 मीटर चौड़ी सर्विस रोड का निर्माण, बारिश के पानी की निकासी, धनवापुर एसटीपी के लिए 33/11केवी सब-स्टेशन, चंडु बुढेडा और बसई के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्य शामिल हैं। इसके अलावा बैठक में जिला पंचकूला के सेक्टर-20 में स्थापित 18.24 एमएलडी क्षमता वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के जीर्णोद्धार व उन्नयन कार्य को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में जिला पलवल के गांव सुल्तानपुर के निकट लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से यमुना नदी पर अतिरिक्त रैनीवेल के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान की गई। जिला झज्जर के गांव छारा में स्वर्ण जयंती महाग्राम योजना के अंतर्गत सीवरेज सिस्टम के तहत 1 एसटीपी के निर्माण सहित अन्य कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा जिला रेवाड़ी के 16 गांवों को नहर आधारित जलापूर्ति हेतु अतिरिक्त स्टोरेज टैंक का निर्माण, चरखी दादरी में मौजूदा वॉटर वर्क्स का उन्नयन, रेवाड़ी के खाटेला में 14 गांवों और एक ढाणी को जलापूर्ति हेतु अतिरिक्त स्टोरेज टैंक का निर्माण कार्य को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में हिसार व करनाल में नये रेस्ट हाउस, चरखी दादरी लघु सचिवालय में आवासीय भवनों का निर्माण, जिला परिषद रेवाड़ी के भवन का निर्माण, टोहाना में पंचायत भवन, ब्लॉक ऑफिस भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कार्य को भी मंजूरी प्रदान की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, प्रिसिपल एडवाइजर अर्बन डेवलपमेंट डी एस ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं वित्त आयुक्त, राजस्व तथा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, बिजली निगमों के चेयरमैन पीके दास, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, आपूर्ति एवं निपटान विभाग के महानिदेशक मोहम्मद शाइन, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
