उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। किसानों के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे कि उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो। यही नहीं किसानों को व्यापार में पारदर्शिता के लिए भी अवसर दिए जा रहे हैं, उनकी आर्थिक सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू किया गया ई-नाम पोर्टल किसानों के लिए विशेष सौगात है। इस पोर्टल के जरिए किसानों को व्यापार में पारदर्शिता और आर्थिक सुरक्षा दोनों मिल रही है। यहां किसान अपने उत्पाद को अलग-अलग बाजार में बेच सकते हैं।
किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए सरकार ने इस पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के जरिए किसानों को अपने उत्पाद को बड़े बाजार में अधिक से अधिक लोगों के बीच ले जाने में मदद मिलेगी। किसान इस पोर्टल पर खुद को रजिस्टर करके डिजिटल किसान बन सकते हैं। ई-नाम पोर्टल से किसानों को काफी सहूलियत मिलती है। उन्हें अपनी फसल की सही कीमत मिलती है, जिससे उनकी आय में वृद्धि भी होती है।

ई-नाम पोर्टल के जरिए किसानों को सबसे बड़ा फायदा यह मिलता है कि उन्हें बिचौलियों के फेर में नहीं पड़ता है, वह सीधे अपने उत्पाद को ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं। किसानों को इसके जरिए अपनी उपज की सही कीमत भी मिलती है। साथ ही अपने राज्य से इतर देश के किसी भी राज्य में व्यापार का अवसर मिलता है। किसान किसी भी राज्य में अपनी उपज को बेच सकते हैं। अहम बात यह है कि ई-नाम पोर्टल पर किसी भी क्षेत्र से जुड़े किसान रजिस्टर कर सकते हैं और अपने किसी भी उत्पाद को बेच सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications