Haryana News: डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला मंगलवार 26 दिसंबर को हरियाणा के नारनौंद पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम ने जननायक जनता पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि हरियाणा में लगभग एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और आगामी मार्च माह तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पार्टी कार्यालय बनने से लोगों की समस्याओं का समाधान त्वरित आधार पर होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गठबंधन सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं और आगामी लोकसभा-विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नारनौंद के गांव डाटा में राजकीय महाविद्यालय बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और जल्द ही महाविद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। कहा कि नारनौंद शहर के बाईपास को लेकर तीन प्रस्ताव तैयार किए गए हैं और इसके लिए 45 प्रतिशत किसानों ने जमीन उपलब्ध करवाने के लिए सहमति भी जता दी है।
उन्होंने आगे कहा कि 70 प्रतिशत किसानों की सहमति प्राप्त होते ही बाईपास रोड के निर्माण को लेकर आगामी कार्यवाही शुरू करवा दी जाएगी। कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारनौंद में 400 करोड़ रुपए की राशि सड़कों के निर्माण पर खर्च की जा रही है और इस राशि से अनेक सड़कें बन चुकी है तथा निर्माणाधीन सड़कों का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा करवाया जा रहा है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नारनौंद हलके में बरसाती पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक इस कार्य पर 125 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इसी तरह महम हलके के जलभराव वाले क्षेत्र से पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालकर व्यवस्था करवाई जा रही है।
दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि पहले अनाज मंडियों में फसल बिक्री के दो महीने के बाद भी किसानों को पैसे नहीं मिलते थे लेकिन अब राज्य सरकार द्वारा दो दिन के अंदर ही किसानों के बैंक खातों में पैसे पहुंचने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
