Haryana News: किसान आंदोलन और कोरोना महामारी के बावजूद हरियाणा में 38 हजार करोड़ का निवेश आया, जो सरकार की बड़ी उपलब्धि है। इतना ही नहीं, हरियाणा सरकार ने हाल ही में पदमा योजना भी लॉन्च की, जिसके तहत जींद, रेवाड़ी, पलवल सहित अन्य जिलों में सार्वजनिक एवं निजी आधारभूत इकाईयां स्थापित कर औद्योगिक विकास को नया स्वरूप दिया जाएगा।
यह बात हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्ंयत चौटाला ने जींद के उचाना हलके में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मौजूदा हरियाणा सरकार के 4 साल के कार्यकाल के प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है। कहा कि राज्य सरकार की दूरगामी एवं विकास परख नीतियों की बदौलत वर्तमान समय में हरियाणा अक्षय ऊर्जा में देशभर में दूसरे पायदान पर है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास की दृष्टि से निवेशकों की पहली पसंद के तौर पर देश के तीन राज्यों में भी शामिल हुआ है। इसके अलावा श्वेत, नीली व औद्योगिक क्रांति में भी हरियाणा ने आज अपना लोहा मनवाया है। कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति प्रदान करने के लिए नए कदम उठाए गए है।
इसके लिए ई-भूमि पोर्टल और लैंड परचेज के मार्फत एचएसआईडीसी द्वारा 9 जगह औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आवेदन मांगे गए है। कहा कि जींद के खटकड़ व उचाना में 550 एकड़ भूमि किसानों द्वारा सरकार को देने के आवेदन प्राप्त हुए है। इस क्षेत्र में निकट भविष्य में एचएसआईडीसी द्वारा औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने की प्रक्रिया स्थापित की जाएगी।
यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने के बाद युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगें। इतना ही नहीं, डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर लगते मेवात व जींद जिला में भी 200-200 एकड़ के लिए ई-भूमि पर आवेदन मांगे गए है और आवेदन प्राप्त होते ही पायलट ट्रेनिंग ऑपरेटर केन्द्र स्थापित करने के प्रपोजल तैयार किए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
