Haryana News: हरियाणा के किसानों को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौलाटा ने बड़ी खुशखबरी दी है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जिन बीमित किसानों की फसल रबी 2022-23 में ओलावृष्टि व जलभराव से खराब हुई है, उन सभी किसानों को उनकी फसलों में हुए नुकसान का क्लेम योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने यह बात शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन कही। उन्होंने कहा कि रबी फसल 2022-23 के दौरान राज्य सरकार की योजना के तहत सरसों और गेहूं की खराब हुई फसल के लिए जिला हिसार, सिरसा, भिवानी व फतेहाबाद में कुल 3,70,277 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बतया कि 35,365 किसानों को 65.18 करोड़ रुपये का क्लेम जारी किया जा चुका है और शेष क्लेम वितरण के लिए प्रक्रियाधीन हैं। डिप्टी सीएम ने जिलावार जानकारी देते हुए बताया कि हिसार जिला में सरसों की फसल के लिए 6.38 करोड़ रूपये, गेहूं की फसल के लिए 3.59 करोड़ रूपये, सिरसा जिला में सरसों के लिए 5.50 करोड़ रूपये किसानों को दिए गए है।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि गेहूं के लिए 91.23 करोड़ रूपये, फतेहाबाद जिला में सरसों के लिए 4.87 करोड़ रूपये, गेहूं के लिए 2.04 करोड़ रूपये और भिवानी में सरसों के लिए 51.30 करोड़ रूपये, गेहूं के लिए 23.04 करोड़ रूपये का किसानों द्वारा क्लेम किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार खरीफ 2016 से लागू किया जा रहा है।
खरीफ सीजन में धान, बाजरा, मक्का, कपास, मूंग और रबी सीजन में गेहूं, सरसों, चना, जौ और सूरजमुखी को इस योजना के तहत बीमित किया जा रहा है। इस योजना के अधीन किसानों का प्रीमियम का हिस्सा खरीफ में बीमित राशि का 2 प्रतिशत, रबी के लिए बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत और बागवानी व वाणिज्यिक फसलों के लिए 5 प्रतिशत होता है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि हरियाणा सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग है इसलिए उनके सामने आने वाले सभी जोखिमों के शमन के लिए अग्रिम कदम उठाए जाते है। जब भी कोई प्राकृतिक आपदा या कोई अन्य आपदा आती है, तो सरकार पीड़ितों की तुरंत सहायता करती है और नीति के अनुसार उन्हें मुआवजा भी देती है।
उन्होंने बताया कि जुलाई 2023 के दौरान हरियाणा के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी अत्यधिक भारी वर्षा हुई। परिणामस्वरूप हरियाणा में बाढ़ ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया और दुर्भाग्यवश जान-माल व जानवरों की हानि और संपत्तियों और बुनियादी ढांचे की व्यापक क्षति हुई। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार सरकार ने राज्य के 12 जिलों के 1469 गांवों और चार एमसी क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि सरकार ने यथासमय बाढ़ की रोकथाम और इसके प्रभाव को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए। राज्य सरकार द्वारा प्रभावित व्यक्तियों और परिवारों के लिए उनके घर, पशुधन, फसलों और वाणिज्यिक संपत्ति के संबंध में क्षति, नुकसान के लिए दावे प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को आसान बनाने, क्षति के सत्यापन और समयबद्ध तरीके से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से मुआवजे के वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक क्षतिपूर्ति पोर्टल लॉन्च किया गया।
यह पोर्टल दो अगस्त 2023 से 25 अगस्त 2023 तक खुला था। राज्य के सभी उपायुक्तों को उपरोक्त पोर्टल के संबंध में आम नागरिकों में उचित प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया था। इस संबंध में इस पोर्टल पर प्रभावित व्यक्तियों द्वारा दर्ज किए गए दावों की सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण होने उपरांत हरियाणा सरकार के मानदंडों, निर्देशनुसार 63,75,500 रुपए पशु हानि के लिए, 5,14,85,000 रुपये क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 13,37,500 रुपये, घरेलू सामान के लिए 4,85,500 रुपये व्यावसायिक संपत्ति (ग्रामीण क्षेत्र) के लिए स्वीकृत किये गये।
इसके अतिरिक्त 40 शोक संतप्त परिवारों को 1,60,00,00 रुपये (प्रति मृतक 4 लाख रुपये) की राशि स्वीकृत की गई है। बचाव कार्यों के लिए राज्य के 10 जिलों को अतिरिक्त 11.02 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। डिप्टी सीएम ने यह भी बताया कि फसल के नुकसान के मुआवजे के संबंध में सरकार ने लागू मानदंडों का पालन करते हुए, संबंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन के अधीन, (प्रभावित क्षेत्रों के लिए) फिर से बोए गए क्षेत्र के लिए 7,000 रुपए प्रति एकड़ का मुआवजा प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि राज्य में बाढ़ प्रभावित 5,77,296.61 एकड़ क्षेत्र के लिए कुल 1,34,310 किसानों (कपास की फसल को छोड़कर) ने पोर्टल पर अपने दावे दर्ज किए है। सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा सत्यापन के बाद, मुआवजे के लिए 97,93,25,839 रुपये की राशि का आंकलन किया गया है, जिसे प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से जारी कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications