Haryana News: कोसली में 6274.16 लाख रुपए से बाईपास का निर्माण होगा, इसकी स्वीकृति हरियाणा सरकार ने दे दी है। वहीं, खानपुर से लाडवा तक अगले साल फोरलेन का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार 19 दिसंबर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही।
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी देते हुए बताया कि कोसली में बाईपास बनाया जाएगा, इसके लिए 6274.16 लाख रुपये की स्वीकृति भी दे दी गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कोसली बाईपास के निर्माण के लिए कोई सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है और निजी भूमि खरीदी जानी है।

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि भूमि खरीद का मामला ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से उठाया गया था, लेकिन भूमि मालिकों द्वारा बहुत अधिक दरों की मांग के कारण नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। इस संबंध में प्रयास अभी भी जारी है। डिप्टी सीएम ने प्रश्नकर्ता विधायक से भी अनुरोध किया कि वह भी संबंधित लोगों को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए मनाएं।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब में बताया कि इंद्री विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव खानपुर से लाडवा तक चारमार्गी सड़क के लिए 'राइट ऑफ वे' चेक करवा लेंगे, अगर उपयुक्त पाया गया तो अगले वित्त वर्ष में इसको बनवा दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खानपुर से लाडवा तक सड़क की कुल लम्बाई 59.25 किलोमीटर है, इसमें से करनाल, लाडवा, बाबैन और शाहाबाद में 39.03 किलोमीटर सड़क की लम्बाई पहले से ही चार मार्गीय है, और शेष सड़क जिसकी लम्बाई 20.22 किमी है, वह 10 मीटर चौड़ी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
