WhatsApp Bus Ticket: दिल्ली के लोगों को बस में यात्रा करते हुए टिकट कटाने के लिए कंडक्टर के पास खड़े होने की झंझट से जल्द निजात मिलने वाली है। दरअसल दिल्ली सरकार आने वाले कुछ महीनों में अपनी व्हाट्सप्प आधारित बस टिकटिंग प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है।

दिल्ली के आरटीओ मंत्री कैलाश गहलोत ने गुरुवार को जानकारी दी कि राज्य सरकार अगले कुछ माह में अपनी WhatsApp आधारित बस टिकटिंग प्रणाली शुरू करेगी और इस योजना का परिक्षण अगले 15 दिनों में शुरू होने वाला है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने है कि हमारी योजना 15 जनवरी के आसपास ट्रायल रन शुरू करने की है और उसके बाद इसे पूरी तरह से लॉन्च करने में हमें एक या 2 महीने लगेंगे।
मंत्री गहलोत कहा है कि इस पहल के लिए हमने पहले ही WhatsApp के साथ समझौता कर लिया है। इसमें केवल डिजिटल मनी शामिल की जाएगी। या तो आप NCMC कार्ड खरीदें या फिर डिजिटल टिकट, इससे डिजिटल मनी को भी भारी बढ़ावा मिलेगा।उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल टिकटिंग प्रणाली बस में होने वाली चोरी पर रोक लगाने में मदद करेगी क्योंकि आमतौर पर कैश के जरिये ही बस में टिकट लिया जाता है।
ज्ञात हो कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा था कि WhatsApp आधारित बस टिकटिंग प्रणाली दिल्ली मेट्रो के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तर्ज पर ही काम करेगी।यह भी जानना जरुरी है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के पास पूर्व से ही WhatsApp आधारित टिकटिंग प्रणाली है। यह सेवा मई 2023 में शुरू की गई थी और बाद में इसका गुरुग्राम रैपिड मेट्रो समेत दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर तक विस्तार कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें दिल्ली में संपत्ति का पंजीयन करवाना होगा आसान, केजरीवाल सरकार ने जनहित में लिया बड़ा फैसला
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
