MP News: मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी ने खरगौन नगर पालिका के लिए वर्ल्ड बैंक के सहयोग से पेयजल योजना का कार्य पूरा कर लिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग की 93 करोड़ रुपए लागत की इस योजना से खरगौन नगर पालिका क्षेत्र के 2 लाख से अधिक अबादी को लाभ पहुंच रहा है।
पेयजल योजना से क्षेत्र के 28 हजार 500 परिवारों को उनके घर पर ही नल के माध्यम से 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। पेयजल योजना में नगरीय क्षेत्र के नजदीक कुंदा नदी से पानी लेकर खरगौन नगर की आबादी तक पानी पहुंचाया जा रहा है।

पेयजल योजना में जल शोधन के लिए 30 एमएलडी का संयंत्र भी स्थापित किया गया है। इसके साथ ही योजना में 330 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन के माध्यम से नगर में जल वितरण की व्यवस्था की गई है। जल संग्रहण के लिए योजना स्थल के पास चार नए ओवर हैड टैंक बनाए गए हैं। इसके साथ ही चार पुराने ओवर हैड टेंक का इस्तेमाल भी जल संग्रहण के लिए किया जा रहा है।
पेयजल योजना से जुड़े सभी निर्माण कार्यों में उत्कृष्ट गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। जल योजना में पर्यावरण के पक्ष को भी महत्व दिया गया है। इसके लिये इंटैक वैल और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया है। जल प्रदाय योजना से खरगौन निवासी खासे उत्साहित है। नगर के डॉ. सुधीर कुमार का कहना है कि नल कनेक्शन लगने के बाद जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। वे बताते है कि बस्ती में पहले पानी कभी उपलब्ध होता था, कभी नहीं होता था।
अब नागरिको कों समय पर स्वच्छ पानी नियमित रूप से मिल पाता है। खरगौन की रहने वाली श्रीमती साधना का कहना है कि महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है, अब महिलाओं को पानी के लिए यहॉ वहॉ नहीं भटकना पड़ रहा है। एक अन्य निवासी श्री रमेश सोनी का कहना है कि नल कनेक्शन लग जाने से जीवन की एक बड़ी समस्या हल हो गई है। इसके साथ ही पानी की किल्लत से छुटकारा मिला है। पर्याप्त स्वच्छ जल मिलने से जीवन बीमारियों से भी सुरक्षित हो गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
