DIMTS Cluster Scheme: दिल्ली सरकार जल्द 350 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 1600 से अधिक हो जाएगी। नई बसें इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम के जरिए चलने वाली बसों के बेड़े में शामिल होंगी। दिल्ली सरकार नई बसों को शुक्रवार (02 फरवरी) को सुबह 10:30 बजे सराय काले खां स्थित बांसेरा से लॉन्च करेगी। डीटीसी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मिलकर इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ट्रांसपोर्ट सिस्टम की मजबूती के लिए हाल के कुछ वर्षों में दिल्ली सरकार ने कई अहम कदम उठाए। जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों और अन्य वाहनों के जरिए परिवहन को बढ़ावा देना अहम है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के एक बयान के मुताबिक 2 फरवरी को 350 नई इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च की जाएंगी। नई बसों में 300 बसें क्लस्टर स्कीम के तहत चलाई जाएंगी। वहीं शेष 50 बसें डीटीसी के माध्यम से संचालित होंगी। परिवहन मंत्री ने बताया कि नई बसें 12 मीटर लंबी लो फ्लोर एसी बसें होंगी, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगे होंगे। क्लस्टर स्कीम के तहत संचालित होने वाली नई इलेक्ट्रिक बसों के लॉन्च होने के बाद दिल्ली में कुल संचालित इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 1600 से ज्यादा हो जाएगी।
फिलहाल दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली परिवहन विभाग पहले से ही 1300 इलेक्ट्रिक बसें संचारित कर रहा है। लेकिन ये पहला मौका जब इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम (DIMTS) के तहत क्लस्टर स्कीम के जरिए दिल्ली में बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। नई बसों की शुरुआत के साथ दिल्ली में यात्रा और आसान होगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
