Haryana News: हरियाणा के सिरसा में जल्द ही बाबा सरसाई नाथ सरकारी मेडिकल कॉलेज का बनेगा। यह मेडिकल कॉलेज 22 एकड़ में बनेगा, जिससे मेडिकल सुविधा के साथ-साथ स्वास्थ्य शिक्षा में भी बढ़ोत्तरी होगी। यह बात जननायत जनता पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कही।
इस दौरान दिग्विजय सिंह चौटाला ने मेडिकल कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने के लिए हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। साथ ही, कहा कि मेडिकल कॉलेज के यहां बनने के बाद लोगों को इलाज के लिए हिसार, जयपुर, बठिंडा जैसे शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बल्कि, वहां के लोग अपना इलाज करने के लिए सिरसा आएंगे। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का प्रयास है कि जल्द ही इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करवाया जाए, इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगामी 29 जनवरी को मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़े करीब 786 करोड़ रूपए के दो टेंडर फाइनल हो जाएंगे।
जिसके बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दिग्विजय चौटाला ने यह भी बताया कि सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने करीब 22 एकड़ में बनने वाले इस गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल पर करीब 1010.37 करोड़ रुपए खर्च होंगे और इसके लिए सरकार द्वारा मंजूरी मिल चुकी है।
बताया कि इस मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें एमबीबीएस दाखिले की होंगी, जिससे क्षेत्र के युवा डॉक्टर बनकर स्वास्थ्य सेवाएं देंगे। साथ ही, विद्यार्थियों के यहां रहने के लिए एमबीबीएस विद्यार्थी और इंटर्न के लिए अलग-अलग हॉस्टल बनाए जाएंगे। इतना ही नहीं छात्राओं के रहने के लिए आवास बनाए जाएंगे ताकि छात्राओं को रहने में कोई परेशानी न हो।
कहा कि सरकार ने 600 विद्यार्थियों और इंटर्न्स के रहने के लिए आवास बनाने की योजना तैयार की है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ बनने वाले हॉस्पिटल में करीब 550 बेड की व्यवस्था की जाएगी, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सिरसा क्षेत्र के विकास के लिए जेजेपी सदैव तत्पर है और यहां के लोगों की तरक्की के लिए हर संभव कदम विकासवादी सोच के तहत निरंतर उठाए जाएंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
