उत्तराखंड के मुख्यमंत्री युवाओं की पढ़ाई ही नहीं उनके स्वास्थ्य का भी खासा ख्याल रख रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के युवाओं को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं, जिससे वो चुस्त-दुरुस्त रहेंगे।
प्रदेश की धामी सरकार उत्तराखंड के हर ब्लॉक में युवाओं के लिए आदर्शन ओपेन जिम खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

इस बात की जानकारी उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी। उन्होंने बताया प्रदेश सरकार जल्द इसके संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। जिसमें ब्लॉक स्तर पर आदर्श ओपेन के निर्माण का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
उत्तराखंड की खेल मंत्री ने कहा कई युवक, महिला मंगल दलों की ओर सेउन्हें ब्लॉक में ओपन जिम खोलने के लिए कहा गया था। ऐसे में उनकी ओर से इस दिशा में किए गए प्रयास जल्द ही धरातल पर उतरने वाले हैं।
इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा ने हा इस ओपन जिमों से हमारे युवक स्वस्थ होंगे। उन्हें कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मंत्री ने बताया युवाओं को वह हर एक सुविधा मिलेगी, जिसकी उन्हें जरूरत है। जिम में एक वर्ष से लेकर वृद्ध उम्र तक के लोगों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications