महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने देश के आर्थिक विकास को लेकर कहा है कि आने वाले समय में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने वाला है और इसमे महाराष्ट्र का योगदान काफी बड़ा होने वाला है। आईआईएम नागपुर में 'जीरो माइल संवाद - ग्लोबल थॉट लीडरशिप समिट' हिस्सा लेने पहुंचे फडणवीस ने कहा कि देश लगातार आर्थिक तरक्की की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
फडणवीस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मैं नागपुर को एक शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसमे भारतीय प्रबंधन संस्थान का काफी अहम योगदान है। हमारा विश्वास है कि आईआईएम भविष्य में दुनिया के अग्रणी संस्थानों में से एक बनेगा। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में संचार महत्वपूर्ण होने वाला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 2030 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कल्पना की है और इस लक्ष्य को हासिल करने में महाराष्ट्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

फडणवीस ने कहा कि प्रदेश की कुल जनसंख्या का लगभग 57% लोग 27 वर्ष से कम उम्र के हैं। प्रदेश में 36 जिलों में से 7 जिले सकल घरेलू उत्पाद में 55% योगदान देते हैं, जबकि शेष 80% लोग 20% से कम योगदान देते हैं। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए इन जिलों के विकास पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र सरकार ने समृद्धि राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण का काम सिर्फ नौ महीने में पूरा करके देश में एक रिकॉर्ड बनाया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 1990 में भारत के निजीकरण के बाद से, देश के उद्योग ने दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। आज दुनिया भारत को अगले विनिर्माण गंतव्य के रूप में बड़ी उम्मीदों से देख रही है। वर्तमान में भारत में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है और एमएसएमई के जरिए बड़ी मात्रा में रोजगार पैदा हो रहा है। साथ ही देश के उद्योग-धंधे वैश्विक स्तर पर खड़े हैं। पिछले 9 वर्षों में भारत की प्रगति उल्लेखनीय रही है और यह आत्मनिर्भरता की ओर भारत के कदम का प्रतीक है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications