महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित सोलर इंडस्ट्री में रविवार को हुए विस्फोट में 9 लोगों की जान चली गई। इस हादसे पर दुख जाहिर करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुआवजे की यह राशि परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाएगी।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि घटना के बाद मौके पर नागपुर के डीएम, आईजीपी और वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और लोगों की हर संभव मदद मुहैया कराई। सोल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह हादसा रविवार की सुबह हुआ, जब कर्मचारी बूस्टर बनाने में लगे थे, जिसका इस्तेमाल कोयले की खदानों में होता है। सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। बता दें कि इस सोलर इंडस्ट्री में सेना के लिए विस्फोटक भी बनते हैं।

बता दें कि रविवार की सुबह जब यह हादसा हुआ तो इसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हालांकि घटना की वजह का पता नहीं लग सका है। लेकिन इस हादसे में ब्लिडंग का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया और इसके मलबे में कई श्रमिक फंस गए। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हुआ और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है जिसमे 6 महिलाएं शामिल हैं। कंपनी में रक्षा बलों के लिए ड्रोन बनाने का भी काम किया जाता है। फिलहाल प्रदेश सरकार ने इस हादसे में प्रभावित हर किसी की मदद करने का आश्वासन दिया है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
