Madhya Pradesh News: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल शनिवार 27 जनवरी को सीधी पहुंचे। यहां 14 करोड़ 36 लाख रूपये लागत से जिला चिकित्सालय सीधी परिसर में 100 बिस्तरीय नव निर्मित मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा ईकाई के नवीन भवन का शुभारंभ किया।
इस दौरान डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रिक्त पदों की पूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में जो भी रिक्त पद हैं उनके संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही जिन्हे पूर्ति करने की कार्यवाही की जाएगी। इतना ही नहीं, उन्होंने एमसीएच के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।
आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज गरीब वर्ग के लोगों का आयुष्मान कार्ड से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार हो रहा है। रीवा में 2200 से अधिक लोगों की ऐजियोप्लास्टी हो चुकी है जिसमें लगभग 2000 आयुष्मान कार्डधारी हितग्राही हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास में, सिंचाई सुविधाओं में, स्वच्छता के क्षेत्र में देश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया है। शिशु और मातृ स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रयास और सघन किए जाएंगे। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए उपस्थित जनों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 45 तथा जिला चिकित्सालय में 132 प्रकार की जांचे हो रही हैं। सभी नियमित अंतराल में अपनी स्वास्थ्य जांच करायें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications