Delhi mla Fund Raised: नए साल से पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राजधानी के विधायकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली के विधायकों की विधायक निधि को 4 करोड़ से बढ़ाकर 7 करोड़ कर दी है। ये खुशखबरी शुक्रवार को विधानसभा में दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी।

उन्होंने बताया दिल्ली के प्रत्येक विधायक के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि को 4 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय शीतकालीन सत्र में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री ने ये भी बताया कि बजट 2023-24 के संसोधित अनुमान में 100 करोड़ की धनराशि का प्रवाधान कर दिया गया है। मंत्री ने जानकारी दी कि बाकी की शेष राशि अगले वित्तीय वर्ष के बजट में आवंटित की जाएगी।
बता दें विधायक निधि में विधायकों दी जाने वाली ये करोड़ों की रकम उनके क्षेत्र के विकास प्रोजेक्ट को पूरा करने और उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए दी जाती है।
शुक्रवार को शुरू हुआ दो दिवसीय शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने की संभावना जताई गई थी। सत्ता पक्ष सदन में दिल्ली सरकार के मुद्दों में केंद्र सरकार के बढ़ते हस्तक्षेप का मुद्दा उठा सकती है। इसमें सबसे ताजा मामला दिल्ली में मुख्य सचिव की नियुक्ति का है। सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 का संसोधन बजट प्रस्ताव रखा गया।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
