दिल्ली सरकार केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देन के लिए सड़कों के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में सरकार करीब तीन किलोमीटर लंबी एक सड़क बनाने जा रही है, जो तिमारपुर रेडलाइट से चंदगीराम अखाड़े तक बनेगी। सरकार की ओर से दावा किया जा रहा है कि ये सड़क वर्ल्ड क्लास स्तर की होगी।
दिल्ली की सड़कों की सुंदरता बढ़ाने के लिए वर्ल्ड क्लास स्तर पर दिल्ली सरकार काम कर रही है। दिल्ली सरकार की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने बताया कि तिमारपुर रेड लाइट से लेकर चंदगीराम अखाड़े तक की सड़क का भी सौंदर्यकरण दिल्ली सरकार द्वारा किया जाएगा। सरकार ने परियोजना को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा समेत दिल्ली सरकार के कई महत्वपूर्ण दफ्तरों से होकर ये सड़क गुजरती है। ये मार्ग दिल्ली के मुख्य मार्गों में शामिल है। इस सड़क से रोजाना लाखों लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार अब इसे वर्ल्ड क्लास सड़क बनाना चाह रही है।
मंत्री आतिशी ने बताया कि तिमारपुर रेडलाइट से चंदगीराम अखाड़े तक सड़क सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट के तहत शानदार हार्टिकल्चर के साथ सड़क की ख़ूबसूरती बढ़ाई जाएगी साथ ही एलईडी लाइटों से सड़क को जगमगाने का काम किया जाएगा।
सड़क की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ उसे यूजर फ्रेंडली बनाने पर भी फोकस किया जायेगा। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए मरम्मत के साथ-साथ। फुटपाथ में ज़रूरी बदलाव किए जाएंगे रोड स्ट्रेच की ख़ूबसूरती बढ़ाने के लिए स्ट्रीट फर्नीचर के साथ-साथ स्कल्पचर भी लगाए जाएंगे।
दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सड़क के सौंदर्यीकरण और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिल्ली के लोगों से वादा है। जिसके तहत राजधानी की सड़कों को वर्ल्ड क्लास की सड़क में जल्द परिवर्तित किया जा रहा है। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार एक मिशन मोड पर काम कर रही है।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications