Delhi Government Women Pension Scheme: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने हाल ही में महिला सम्मान योजना शुरू करने का ऐलान किया है जिसके तहत सरकार महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रति माह देगी। हालांकि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की महिलाओं के लिए पहले से ही दिल्ली महिला पेंशन योजना संचालित कर रही है।

ये योजना दिल्ली की महिलाओं के लिए जिनके पास अपनी कमाई का कोई साधन नहीं उन्हें हर दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें आर्थिक रूप से किसी और पर निर्भर रहना पड़ता है। दिल्ली सरकार इस महिला पेंशन योजना के तहत ऐसी ही महिलाओं की मदद करती है।
दिल्ली सरकार द्वारा आर्थिक संकट से जूझ रही संकटग्रस्त महिलाओं के लिए दिल्ली सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग के तहज ये योजना संचालित कर रही है।
इस पेंशन योजना को दिल्ली में कई नाम से जाना जाता है
संकटग्रत महिलाओं के लिए दिल्ली पेंशन योजना
दिल्ली विधवा पेंशन योजना
दिल्ली संकटग्रस्त महिलाओं के लिए पेंशन योजना
दिल्ली सरकार का ये पेंशन योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य दिल्ली में रह रही औरआर्थिक संकट का सामना कर रही महिलाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाना है।
दिल्ली में निवासी कर रही इन 5 वर्ग की महिलायें ले सकती है लाभ
- विधवा महिला
- तलाकशुदा महिला
- निराश्रित महिला
- पति से अलग हुई महिला
- परित्यक्त महिला
कितनी मिलती है धनराशि
दिल्ली सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को दिल्ली महिला पेंशन योजना के तहत 2,500/- रूपये प्रति माह की दर से मासिक पेंशन दी जाती है।
योजना की शर्त
पेंशन योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली में पिछले 5 वर्ष से निवास कर रही हो और जिनके परिवार की वार्षिक आय 1,00,000/- रूपये से अधिक न हो।
कैसे करें अप्लाई
दिल्ली सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से आवेदन करने की सुविधा दे रखी है। महिला दिल्ली महिला पेंशन ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से पेंशन के लिए आवेदन कर सकती है जो की दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल और नई दिल्ली म्युनिसिपल कौंसिल के पोर्टल पर उपलब्ध है।
दिल्ली महिला पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर
011-23832588.
1031.
दिल्ली महिला पेंशन योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications