दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू की है। । इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देगी।

बुधवार को इस योजना के बारे में बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा अब दिल्ली की महिलाओं को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा क्योंकि उनके भाई अरविंद केजरीवाल उनके साथ हैं और वो हर महीने महिलाओं को 1हजार रुपये देंगे।
इसके साथ ही वित्त मंत्री आतिशी ने बताया दिल्ली की माताओं बहनों दिवाली पर सरकार ये उपहार देगी। महिलाओं के बैंक अकाउंट में अक्टूबर से 1 हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे।
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस योजना के बारे में बात करते हुए कहा आज हमारी बहनों की खुशी बता रही है कि वे मुख्यमंत्री सम्मान योजना की घोषणा से कितनी खुश हैं और इससे उनका जीवन कितना बदल जाएगा। ये सम्मान राशि न सिर्फ़ उनको सशक्त बनाएगी बल्कि ये उनके आने वाले कल को भी सुरक्षित करेगी। दिल्ली की महिलाओं की ये खुशी ही सही मायने में हमारे काम का रिपोर्ट कार्ड है।
वहीं आम आदमी की प्रवक्ता ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला सशक्तिकरण के लिए 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' की घोषणा की है इसके साथ ही उन्होंने सलाह दी कि केंद्र सरकार ऐसी ही योजना महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications