दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। दिल्ली में बड़ी संख्या में ईवी बसों को चलाया जा रहा है कि जिससे प्रदूषण कम से कम हो। दिल्ली में डीटीसी बसों के संचालन को देखने के लिए प्रदेश के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने खुद बस का सफर किया। उन्होंने डीटीसी बस में सफर के दौरान ऑनलाइन ऐप के द्वारा बस का टिकट खरीदा और लोगों से बस में सफर का उनका अनुभव जाना। साथ ही कैसे डीटीसी बसों में लोगों के सफर को और बेहतर किया जाए इसको लेकर लोगों की राय ली।
कैलाश गहलोत ने कहा आज DTC की इलेक्ट्रिक बसों में सफ़र कर यात्रियों के अनुभवों और सुझावों को जाना। यात्रियों को सुगम परिवहन सुविधा मिल सके और दिल्लीवासी निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन अपना सकें, यही हमारा लक्ष्य है। फिलहाल 1300 इलेक्ट्रिक बसें दिल्लीवासियों की सेवा में हैं, जल्द ही दिल्ली सरकार की बसों के बेड़े में हम 500 और नयी ई-बसें जोड़ेंगे।

दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को कम करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। मैं दिल्लीवासियों से अपील करता हूं कि वह जितना हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में लोगों की भूमिका काफी अहम है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली में ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों को चलाया जाए। आज दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक बसें हैं, यह देश में सबसे अधिक किसी राज्य में बस हैं। दुनिया में भी इस मामले में दिल्ली तीसरे या चौथे पायदान पर है।
अरविंद केजरीवाल का विजन है कि दिल्ली में प्रदूषण को बिल्कुल कम करना है। हम 23 जनवरी को 300 और बसें फ्लैगऑफ करने जा रहे हैं, हम बहुत जल्द 1800-2000 बसों को दिल्ली की सड़कों पर उतारने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। इसके साथ ही परिहवन मंत्री ने कहा कि दिल्ली में आप बसों में डिजिटल टिकट भी खरीद सकते हैं। आप ऐप के जरिए टिकट खरीद सकते हैं, आपको कंडक्टर से टिकट नहीं खरीदना होगा।
हम कोशिश कर रहे हैं कि बस, आटो और मेट्रो के लिए एक ही टिकट की खरीद करनी पड़े। हम इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने का मकसद यह है कि प्रदूषण को कम किया जाए। एक इलेक्ट्रिक बस एक किलोमीटर चलने पर 800 ग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड को सेव करती है, जबकि ईवी से इतर दूसरी बस 800 ग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड निकालती है। अगर एक साल में एक बस द्वारा कार्बन डाई ऑक्साइड निकलने की बात करें तो यह नंबर काफी ज्यादा है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
