दिल्ली में शनिवार को शुरू किया गया पर्यटन वॉक फेस्टिवल एक महीने तक चलेगा। इसे एक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक इमारतों, खान-पान समेत कई प्रमुख चीजों को नजदीकी से देखने का अवसर मिलेगा।
दिल्ली पर्यटन वॉक फेस्टिवल के शुरुआत के मौके पर महरौली पुरातत्व पार्क में हुंचे पर्यटन मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भारत आने वाले पर्यटकों का एक बड़ा हिस्सा सबसे पहले दिल्ली आता है, जिसके बाद उसके बाद देश के अलग-अलग राज्यों में भ्रमण के लिए निकल जाता है।

मंत्री ने कहा कि ऐसे में दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग का प्रयास है कि जब कभी भी कोई विदेशी सैलानी हमारे देश में आए तो वह दिल्ली में भी एक अच्छा खासा समय दिल्ली की खूबसूरती को, दिल्ली की विरासतों को देखने में उसको समझने में बिताएं।
सीरीज ऑफ हेरिटेज वॉक
वहीं दिल्ली के पर्यटन विभाग ने एक सीरीज ऑफ हेरिटेज वॉक में लगभग दिल्ली के 50 अलग-अलग ऐतिहासिक अवशेषों के संबंध में जो ऐतिहासिक कहानी है, वह सैलानियों के साथ दिल्ली और देश के लोगों के साथ सांझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे कि दिल्ली के बारे में कहा जाता है, कि दिल्ली सात बार बसा और सात बार उजड़ा, इस प्रकार की कहानी लोगों को पता नहीं है, ऐसी ऐतिहासिक कहानी लोगों के साथ सांझा की जाएगी।
मंत्री ने बयाया कि पहले खंडवाप्रस्थ था, जिसकी राजधानी पुराना किला इंद्रप्रस्थ थी। बाद में अंग्रेज आए और अंग्रेजों ने एक नई लुटियंस दिल्ली बसाई। मंत्री भारद्वाज ने बताया कि पांडवों के इंद्रप्रस्थ से शुरू होती है। इसके बाद पृथ्वीराज चौहान के किला राय पिथौरा पर आती हैं, तुगलक साम्राज्य के समय पर तुगलकाबाद बना, जहांपना, फिरोजाबाद, मुगल काल के अंदर शाहजहानाबाद स्थापित किया गया।
दिल्ली में 36वां गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल
दिल्ली में इस साल 36वां गार्डन टूरिज्म फेस्टिवल 16 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक चलेगा। इस बार इस फेस्टिवल की थीम 'फूलों के बीच में धरती हंसती है' रखी गई है। इसमें आपको कई तरह के खूबससूरत फूल देखने को मिलेंगे।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications