Delhi Solar Policy: दिल्ली सरकार नई सोलर पॉलिसी लेकर आई है। जिसके तहत दावा किया जा रहा है कि दिल्लीवासियों का बिजली बिल जीरो होगा। यही नहीं सरकार की इस नीति के तहत लोग घर बैठे पैसे भी कमा सकेंगे। ऐसे में नई सोलर नीति 2024 के बारे में जानना जरूरी है।
दिल्ली सरकार नई सोलर नीति 2024 (Delhi Solar Policy 2024) लेकर आई है। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि कैबिनेट ने नई सोलर नीति 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने एक बयान में कहा कि अब तक दिल्ली में 200 यूनिट तक का बिजली बिल जीरो आता है। जबकि 200 से 400 यूनिट तक का बिजली बिल आधा आता है। 400 यूनिट से अधिक वालों का बिजली का बिल पूरा आता है। लेकिन नई सोलर नीति के तहत छतों पर सोलर पैनल लगाने वालों का 400 यूनिट तक का बिजली बिल भी जीरो हो सकता है।

कैसे मिलेंगे घर बैठे पैसे
इसके अलावा सोलर पैनल से बिजली जनरेट करने वालों को इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा। सीएम केजरीवाल ने कहा है कि। इस नीति के तहत अपने घर की छत पर सौर पैनल लगाने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली बिल ना केवल जीरो आएगा वरन वे सौर ऊर्जा उत्पादन कर के कमाई भी कर सकेंगे। उनको सोलर ऊर्जा उत्पादन के लिए भुगतान किया जाएगा। नीति के तहत, राष्ट्रीय राजधानी की 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाली सभी सरकारी इमारतों को अगले तीन वर्षों में अनिवार्य रूप से छत पर सौर पैनल लगाना होगा।
कितना होगी कमाई
सीएम केजरीवाल के मुताबि, नई सोलर नीति के तहत लोग अपने छतों पर सोलर पैनल लगवाकर कमाई भी कर सकते हैं। बिजली का बिल बचाने के अलावा नई सोलर नीति से दिल्ली के लोग हर महीने 700 से 900 रुपए की कमाई भी कर सकते हैं। दिल्ली के बिजली उपभोक्ता सोलर पैनल लगवाने पर जो भी रकम खर्च करेंगे, उसकी भरपाई 4 साल में ही हो जाएगी। सीएम ने दावा किया है कि पूरे देश में केवल दिल्ली सरकार ही जो जेनरेशन बेस्ड इंसेंटिव दे रही है। 3 किलोवॉट रूफटॉप प्लांट पर 3 रुपये प्रति यूनिट की दर से इंसेंटिव दिया जाएगा। 10 किलोवॉट के सोलर प्लांट पर 2 रुपये प्रति यूनिट का इंसेंटिव दिया जाएगा। यह रकम बिजली बिल में समायोजित की जाएगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
