Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा ऐलान किया है। शिक्षा की क्रांति में यह बेहद कारगर साबित होने वाला है। केजरीवाल सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट समितियों को बेस्ट एसएमसी अवार्ड देने का फैसला किया है।
स्कूल मैनेजमेंट समितियों (SMS) का शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा योगदान रहता है। जिससे दिल्ली के स्कूली बच्चे को काफी फायदा होता है। इसी को लेकर केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब बेस्ट एसएमसी को एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड में शामिल करने का ऐलान किया है।

15 जिलों में से भी एक-एक सर्वश्रेष्ठ एमएमसी का चयन किया जाएगा
केजरीवाल सरकार इन एसएमसी के प्रयासों को मान्यता देने के लिए बेस्ट एसएमसी अवार्ड देने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने बताया कि 1000 से अधिक स्कूलों में कार्यरत एसएमसी में से 1 सर्वश्रेष्ठ एमएमसी को सेलेक्ट किया जाएगा। इसके अलावा 15 जिलों में से भी एक-एक सर्वश्रेष्ठ एमएमसी का चयन किया जाएगा।
2022-23 सत्र के दौरान आवेदकों के प्रदर्शन पर विचार करके दिया जाएगा अवार्ड
स्कूल प्रबंधन समिति को अवार्ड के लिए 2 जनवरी 2024 तक आवेदन करने का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान उन्हें अवार्ड के लिए आवेदन करना होगा। 2022-23 सत्र के दौरान आवेदकों के प्रदर्शन पर विचार करके अवार्ड दिया जाएगा। दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने बच्चों के माता-पिता व अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
व्हार्टन स्कूल पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलीं आतिशी
वहीं, इससे पहले दिल्ली की शिक्षा मंत्री ने ग्लोबल इमर्सन प्रोग्राम के तहत व्हार्टन स्कूल पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गवर्नेंस मॉडल के बारे में छात्रों से बात की। पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए के 30 छात्र दिल्ली आए हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
