Delhi Pilgrimage Scheme: दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 22 जनवरी के बाद कई स्पेशल ट्रेनें दिल्ली से अयोध्या भेजी जाएंगी। द्वारकाधीश की यात्रा पर रवाना हो रहे तीर्थ यात्रियों से मुलाकात के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों में अयोध्या जाने की उत्सुकता है। वे रामलला के दर्शन करने को आतुर हैं। इसलिए दिल्ली सरकार की कोशिश है कि अयोध्या के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्रेनें दिल्ली से भेजी जाएं।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली सरकार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा की फ्री सुविधा उपलब्ध करवा रही है। सरकार ने इस हफ्ते बुधवार को द्वारकाधीश की यात्रा के लिए यात्रियों को भेजा। इस मौके पर सीएम केजरीवाल त्यागराज स्टेडियम में सीएम अरविंद केजरीवाल ने तीर्थ यात्रियों से मुलाकात की।

सीएम केजरीवाल ने इस मौके पर कहा कि लगभग हर हफ्ते ट्रेन दिल्ली से किसी न किसी तीर्थ स्थल पर लगभग एक हजार तीर्थ यात्रियों को लेकर जाती है। सीएम ने बताया कि रामेश्वरम्, पुरी, शिरडी, द्वारकाधीश समेत 12-13 तीर्थ स्थलों के लिए ट्रेनें जाती हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा, " दिल्ली सरकार की पूरी कोशिश रहती है कि अगर मैं दिल्ली में हूं और समय निकाल सकता हूं, तो मैं सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देने के लिए उनसे मिलने जरूर आता हूं। मुझे यह देखकर और ज्यादा खुशी होती है कि तीर्थ यात्रा पर हर बार 70-80 फीसदी माताएं जाती हैं।"
बता दें कि सनातन परंपरा के अनुसार द्वारकाधीश का दर्शन करने जाने वाले यात्री एक छतरी भी अपने साथ लेकर जाते हैं, इसलिए किट के साथ तीर्थ यात्रियों को एक-एक छतरी भी दी गई। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत रवाना हुई यह 87वीं ट्रेन थी। इससे पहले 86 ट्रेनों से करीब 82 हजार लोग विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
