दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हफ्ते सोमवार को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा स्कीम के तहत 89वीं ट्रेन रवान की। इस बार दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा के लिए श्री तिरुपति रवाना किया। इस मौके पर सीएम केजरीवाल सभी बुजुर्ग यात्रियों से मिलने पहुंचे और उनका आभार जताया।
मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा स्कीम के तहत 89वीं ट्रेन रवाना करने के मौके पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी बुजुर्गों का आभार जताते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि तीर्थ यात्रा ट्रेन देश के कोने-कोने में तीर्थ स्थल का भ्रमण कराने ले जाती है।

स्कीम के तहत दिल्ली सरकार अब तक 88 ट्रेन जा चुकी हैं। सोमवार को 89वीं ट्रेन तिरुपति के लिए रवाना की गई। इस मौके से सीएम ने कहा कि इसकी प्रेरणा उन्हें श्रवण कुमार से मिली। सीएम ने कहा, "बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने से पुण्य मिलता है। दिल्ली वालों का बेटा हूं और दिल्ली के 2 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। इसलिए बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा ले जाना मेरा धर्म है।"
इस मौके पर सीएम ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत आज 89वीं ट्रेन बुजुर्गों को लेकर श्री तिरुपति जी के लिए रवाना हुई, इस अवसर पर त्यागराज स्टेडियम पहुँचकर सभी बुजुर्गों से मिलकर उनको यात्रा की शुभकामनाएँ दीं और उनका आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में बुजुर्गों की आत्मीयता और प्रेम ने भाव-विभोर कर दिया।"
क्या है मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना?
दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के जरिए दिल्ली के बुजुर्गों को तीर्थाटन का मौका देती है। सरकार की इस स्कीम का उद्देश्य है कि जो बुजुर्गों के पास खुद के पैसे से तीर्थाटन करने में असमर्थ हैं, उन्हें तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर उपलब्ध कराया जाए। इस योजना के तहत सरकार यात्रा, भोजन, निवास आदि जैसे सभी खर्चों को वहन करेगी और सभी सुविधाएं सरकार द्वारा निःशुल्क प्रदान करती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
