दिल्ली सरकार ने हाल ही केंद्र शासित प्रदेश अहम प्रोजेक्ट्स को लेकर समय तय सीमा के भीतर पूरा किए जाने के निर्देश दिए हैं। इस बीच सरकार ने 471 करोड़ रुपये से अधिक की बजट वृद्धि की गई। इसके अलावा निर्माण कार्यों में आगामी आम चुनाव के दौरान आचार संहिता के चलते कोई बाधा ना आए इसका भी पूरा ध्यान रखा है। केजरीवाल सरकार ने इसके लिए 1700 करोड़ रुपए के अतिरिक्त बजट आवंटन का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के विकास की दृष्टि से आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली सरकार का ये कदम बेहद अहम माना जा रहा है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अतिरिक्त स्कूली शिक्षा सुविधाओं के निर्माण के लिए करीब 471 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि बजट में दर्ज की गई है। अब इसका कुल खर्च शुरुआती बजट अनुमान के लगभग 5,500 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है।

ऐसे में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने इस वर्ष के बजट में 1700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन किया है। ये आवंटन स्कूली शिक्षा सुविधाओं, सड़कों के रखरखाव, यमुना की सफाई और अनधिकृत कॉलोनियों में पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए हैं।
अतिरिक्त बजट आवंटन की वजह
दिल्ली सरकार कई क्षेत्रों में सड़कों के रखरखाव और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 231 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट दिया है। यमुना के कायाकल्प के लिए अतिरिक्त 70 करोड़ रुपये का वादा किया गया है। इसके अलावा अनधिकृत कॉलोनियों में पीने योग्य पानी की आपूर्ति के लिए 236 करोड़ रुपये से अधिक, उनके सीवर बुनियादी ढांचे के सुधार के लिए 50 करोड़ रुपये से अधिक और मौजूदा वॉटरवर्क्स के सुधार के लिए 179 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आवंटित की गई है।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार इस कदम को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव माना जा रहा है। जबकि सरकार की ओर से दावा किया किया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान विकास कार्यों में बाधा ना आए इसके लिए दिल्ली सरकार ने अतिरिक्त बजट जारी किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications