दिल्ली की बसों में मेट्रो जैसी टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इसके लिए दिल्ली सरकार खास प्लान तैयार कर रही है। नई सुविधा के तहत दिल्ली की बसों में सफर करना आसान होगा। यात्री घर बैठे डीटीसी बसों में सफर शुरू करने से पहले टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल, सरकार दिल्ली परिवहन निगम की बसों के लिए व्हाट्सएप अधारित टिकट बुकिंग सुविधा की शुरुआत करने का प्लान बना रही है।
दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने हाल ही में कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश में अनुमानित 40 लाख लोग बसों से यात्रा करते हैं। दिल्ली में 2025 तक यह संख्या 60 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक डिजिटल टिकटिंग प्रणाली बेहतर माध्यम है। जिससे नकदी के लेन-देन में होने वाली चोरी पर अंकुश लगाया जा सकता है।

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नेएक बयान में कहा कि जल्द ही दिल्ली सरकार WhatsApp आधारित बस टिकटिंग प्रणाली शुरू करेगी। इस योजना का ट्रायल अगले 15 दिनों में शुरू होने वाला है। टिकट काटने वाली प्रणाली चैटबॉट अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध है और अब यह दिल्ली-एनसीआर की सभी मेट्रो लाइनों और मेट्रो स्टेशनों को कवर कर रही है। टिकट बुकिंग केवल सुबह 6 बजे से रात 9 बजे के बीच उपलब्ध है।
व्हाट्सएप आधारित मेट्रो टिकटिंग प्रणाली के तहत यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में खड़े होने के झंझट से मुक्त मिलनेगी। ये सुविधा यूजर फ्रेंडली होगी। यात्री अपने गंतव्य तक आसानी से टिकट खरीद सकेंगे। व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग के तहत कोई भी व्यक्ति सफर करने से पहले अपने घर, दफ्तर से आराम से टिकट खरीद सकता है। यात्री एक लेनदेन में अधिकतम 6 क्यूआर टिकट जेनरेट कर सकते हैं। हालांकि व्हाट्सएप टिकटिंग में टिकट रद्द करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
दिल्ली में 7,000 से ज्यादा सरकारी बसें चलती हैं, जिनमें 4,000 डीटीसी बसें और 3,000 क्लस्टर बसें शामिल हैं। दिल्ली सरकार सिंगल-जर्नी टिकट बुक करने के लिए एक अलग एप लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। योजना के तहत सएक ही टिकट का इस्तेमाल ऑटो, मेट्रो और बस में आने-जाने के लिए किया जा सकेगा और यह यात्रियों को शुरू से आखिर तक सेवा देगा। वहीं केंद्र सरकार ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) को आगे बढ़ा रही है।
दरअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के पास पहले से ही WhatsApp आधारित टिकटिंग प्रणाली है। यह सर्विस मई 2023 में शुरू की गई थी और बाद में इसे गुरुग्राम रैपिड मेट्रो समेत दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर तक बढ़ा दिया गया।
DMRC में पहले मौजूद है ये सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) पहले से ही एक व्हाट्सएप-आधारित टिकटिंग प्रणाली का संचालन कर रहा है। यह सर्विस मई 2023 में शुरू की गई थी और बाद में इसे गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के सभी कॉरिडोर में लागू किया गया था।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
