Delhi News: दिल्ली की उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि डीपीएसआरयू को देश के पहले फार्मास्युटिकल यूनिवर्सिटी के रूप में बदला गया है। इसका छठा दीक्षांत समारोह मना रहे हैं। यह गर्व की बात है। सरकार पिछले 8 साल से अपने बजट का लगभग 25 फीसदी शिक्षा को दे रही है। मंत्री आतिशी दिल्ली फार्मास्युटीकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में छठे दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। इस समारोह में 605 छात्रों को डिग्री दी गई। उच्च शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्नातक के छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस इंस्टीट्यूट को देश के पहले फार्मास्युटिकल यूनिवर्सिटी के रूप में बदला है। इसका छठा दीक्षांत समारोह मना रहे हैं, ये गर्व की बात है। सरकार पिछले 8 साल से अपने बजट का लगभग 25 फीसदी शिक्षा को दे रही है।
उन्होंने कहा कि यह ऐसा विश्विद्यालय है। जो सिर्फ कैंपस तक सीमित नहीं है। इसकी एक पहल दिल्ली की योगशाला ने योग को घरों तक पहुंचाने का काम किया है। उम्मीद है कि दिल्ली योगशाला कार्यक्रम की यह यूनिवर्सिटी दोबारा जल्द शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा खर्च नहीं है। बल्कि यह देश के बेहतर भविष्य के लिए एक निवेश है। शिक्षा के क्षेत्र में निवेश कर युवाओं को सशक्त बना रहे हैं।

भारत ने चिकित्सा और सर्जरी को नए आयाम दिए
आतिशी ने कहा कि न केवल योग, बल्कि इंडियन मेडिकल सिस्टम चाहे वह आयुर्वेद, यूनानी, योग हो, उसे डीपीएसआरयू आगे ले जाने का काम भी करेगी। उन्होंने कहा कि देश सदियों से मेडिसिन के क्षेत्र में वैश्विक लीडर के रूप में रहा है। जब दुनिया में किसी ने मेडिसिन और सर्जरी का नाम नहीं सुना था। तब चरक जैसे सर्जन भारत में पैदा हुए और मेडिसिन और सर्जरी को नए आयाम दिए।
जी-20 में विवि की भागीदारी पर जताया गर्व
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रमेश के गोयल ने अकादमिक और वैश्विक जुड़ाव के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने वाले जी-20 समारोह में विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञान और नवाचार के केंद्र के रूप में डीपीएसआरयू ने जी-20 एजेंडे से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने पर गर्व महसूस किया।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने 23 कार्यक्रम तैयार किए हैं। जिसमें उभरते उत्कृष्टता केंद्र, डीकेडीएफ-सेंटर फॉर प्रिसिजन मेडिसिन, डीएसआईआर सेंट्रल रिसर्च टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट हब, नैनो प्रौद्योगिकी अनुसंधान इकाइयां, प्लांट टिशू कल्चर लैब, एडवांस्ड फार्मास्युटिकल एनालिटिकल केमिस्ट्री लैब जैसे नए उद्यम शामिल हैं। समारोह में उपराज्यपाल व कुलाधिपति विनय कुमार सक्सेना व आईसीएमआर के पूर्व डायरेक्टर-जनरल निर्मल के गांगुली के साथ गवर्निंग काउंसिल के सदस्य, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, स्नातक छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications