Delhi News: केजरीवाल सरकार दिल्ली के 6 शहीद जवानों के परिवारों को देगी एक-एक करोड़, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Delhi News: दिल्ली सरकार ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवाने वाले राजधानी के 6 जवानों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए सम्मान राशि देगी। केजरीवाल सरकार द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। राजस्व मंत्री आतिशी ने बताया कि दिल्ली सरकार पुलिस सेवा, पैरामिलिट्री, दिल्ली सिविल डिफेंस, होमगार्ड के जवानों की बहादुरी का सम्मान करती है। हमारी सरकार वर्दी पहनने वाले हर एक उसे जवान की कदर करती है। जो अपनी जान पर खेल कर देश और समाज की रक्षा करते हैं। दिल्ली सरकार इनके जज्बे को सलाम करती है।

मंत्री आतिशी ने कहा कि सरकार में आते ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गवाने वाले शहीदों के परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देना शुरू किया था। इस सम्मान राशि से शहीदों के परिवारों के नुकसान की भरपाई तो नहीं की जा सकती है। लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने में थोड़ी मदद जरूर मिलेगी।

atishi

दिल्ली सरकार ने जिन शहीदों के परिवारों को सम्मान राशि देने का फैसला किया है। उनमें भारतीय सेवा के दो जवान, दिल्ली पुलिस के दो जवान, दिल्ली सिविल डिफेंस के एक जवान और दिल्ली फायर सर्विसेज का एक जवान शामिल है। शहीदों को सम्मान देने की योजना के तहत दिल्ली सरकार दिल्ली निवासी या दिल्ली में ड्यूटी के दौरान तैनात उन सभी वर्दीधारी के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की समान राशि देती है। जो ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाते हुए शहीद हुए हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+