Delhi News: दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि राजधानी में तीन नए कोर्ट परिसर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने रोहिणी सेक्टर 26 शास्त्री पार्क और कड़कड़डूमा में 1098.5 करोड़ की लागत से नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाने की मंजूरी दी है। इसे दिल्ली में जुडिशल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में केजरीवाल सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।
मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में करीब 200 नए कोर्ट रूम बनेंगे। कानूनी मामलों को तेजी से निपटाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द और सुलभ न्याय हर भारती का मूल अधिकार है। यह तभी संभव है। जब न्यायालय में पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद हो।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि वर्तमान में देशभर में न्यायाधीशों और अदालतों पर लंबित मुकदमों का बहुत बोझ है। जिससे मामलों के समाधान में बेवजह की देरी हो रही है। ऐसे में राजधानी में पर्याप्त न्यायिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाना केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता है। इसी दिशा में दिल्ली में 200 नए कोर्ट रूम बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता एक न्यायिक प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में बेहद अहम साबित होगा।
उन्होंने आगे कहा कि इस दिशा में यह तीनों प्रोजेक्ट दिल्ली के जुडिशल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इनके पूरा होने से न्यायिक मामलों को तेजी से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जिला न्यायालय में कोर्ट रूम की कमी को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इन तीनों प्रोजेक्ट में जजों वकीलों और नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर सुविधाएं तैयार की जाएगी।
मंत्री आतिशी ने बताया कि रोहिणी सेक्टर 26 का 11 मंजिला नया डिस्टिक कोर्ट कॉम्प्लेक्स, 100 नए कोर्ट रूम्स, 270 लोंयर्स चैंबर सहित अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। दिल्ली सरकार रोहिणी सेक्टर 26 में एक नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स तैयार करवा रही है। इस कॉम्प्लेक्स में तीन बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर के साथ 11 मंजिला दो बिल्डिंग ब्लॉक होंगे। परिसर में 100 कोर्ट रूम्स सहित 270 लोंयर्स चैंबर भी होंगे। उनकी कुल लागत 714.19 करोड़ रुपए होगी।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शास्त्री पार्क में नए डिस्ट्रिक कोर्ट परिसर में 48 कोर्ट रूम और 175 लॉयर्स स्टेशन बनाए जाएंगे। इसकी लागत 184.91 करोड़ होगी। तीसरा प्रोजेक्ट कड़कड़डूमा में मौजूद कोर्ट के पास ही एडिशनल कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनाना है। इस नए कोर्ट ब्लॉक में 50 नए कोर्ट रूम्स बनाए जाएंगे। इसकी कुल लागत 199. 39 करोड़ रुपए होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
