Delhi News: दिल्ली सरकार ने रोजगार के सृजन को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रानीखेड़ा में 147 एकड़ जमीन में इंडस्ट्रियल हब बनाने के लिए मंजूरी दी है। अब इसके लिए डीडीए से जमीन ली जा रही है। यह इंडस्ट्रियल हब पूरी तरह इको फ्रेंडली होगा।
इंडस्ट्रियल हब में इंडस्ट्री लगाने के लिए सरकार रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराएगी। यहां पर आईटी, आईटीईएस और रिसर्च जैसी सर्विस इंडस्ट्री स्थापित होगी। इस बात की पूरी संभावना है कि इसमें कई क्लस्टर भी होंगे। जहां मल्टीलेवल बिल्डिंग बनाई जाएगी। इंडस्ट्रियल हब के विकसित होने पर लाखों लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। सीएम अरविंद केजरीवाल से मंजूरी मिलने के बाद अब फाइल एलजी के पास भेजी गई है।

अत्याधुनिक सुख सुविधाएं मिलेगी
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का कहना है कि इस इंडस्ट्रियल हब में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद होगी। इसके विकास को लेकर हर बुनियादी बातों का ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली और बाहर के लोग भी रियायती दर पर यहां जमीन ले सकेंगे। यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक केंद्र होगा। दिल्ली सरकार ने रानीखेड़ा में नए इंडस्ट्रियल हब को विकसित करने की जिम्मेदारी डी एसआईआईडीसी को दी है। इंडस्ट्रियल हब में ऐसी इंडस्ट्री के लिए जमीन आवंटन किया जाएगा। जो किसी तरह से प्रदूषण पैदा ना करें। लिहाजा यहां ज्यादातर सर्विस सेक्टर से जुड़ी इंडस्ट्री को बढ़ावा दिया जाएगा।
विभागों को दिए प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश
सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्रियल हब के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके विकास को तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। सरकार का मकसद है कि दिल्ली में रह रहे लोगों को आसानी से अच्छी नौकरी मिल सके। इसी कवायद के चलते रानीखेड़ा में यह इंडस्ट्रियल हब विकसित किया जा रहा है।
बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
रानीखेड़ा में स्थापित हो रहे इंडस्ट्रियल हब से कई क्षेत्रों में सर्विस इंडस्ट्री की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। इसे विकसित करने का मकसद व्यापार को बढ़ावा देना और दिल्ली को एक विनिर्माण केंद्र में तब्दील करना है। यहां स्थापित होने वाली इंडस्ट्री को प्रदूषण मानदंडों का कड़ाई से पालन करना होगा। रानीखेड़ा इंडस्ट्रियल हब को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। यहां एक स्मार्ट इंटीग्रेटेड आईटी पार्क विकसित किया जाएगा। जिसमें कई बिल्डिंग और ब्लॉक होंगे। जो पूरी तरह से प्रदूषण रहित होंगे। यहां पर आईटी, आईटीईएस और रिसर्च जैसी सर्विस इंडस्ट्री स्थापित होगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
