Delhi News: दिल्ली के बल्लीमरान इलाके में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 1,20 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने इस मौके पर केजरीवाल सरकार की जन समस्याओं को दूर करने के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि बल्लीमरान क्षेत्र में जलापूर्ति से संबंधित सभी मसलों का जल्द समाधान होगा। सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इस मौके पर मंत्री ने वार्ड 79 बल्लीमारान वार्ड में 12 गलियों के पुनर्निर्माण सहित कई अन्य विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया।
सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में जन समस्याओं, शिक्षा, चिकित्सा, विकास, रोजगार समेत सभी बुनियादी सुविधाओं की मजबूती पर फोकस कर रही है। इस हफ्ते बल्लीमारान विधानसभा के वार्ड 79 बल्लीमारान वार्ड में 12 गलियों के पुनर्निर्माण सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में बल्लीमरान पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि बल्लीमारन विधानसभा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। यहां गलियों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने बाबर बेग, कटरा दीना बेग, रोजग्रान मकबरा इरादतुल्ला मस्जिद , अहाता हज्जन बी , गली मीर मदारी, गली नगीने वालीके आसपास की 12 गलियों और आरएमसी रोड के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत की।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने कहा कि क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार नई पाइपलाइनें बिछाई जाएंगी, जिससे कि लोगों को जलापूर्ति सुगम हो सके।
इसके अलावा मंत्री ने बीएसईएस अधिकारियों को बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र में नए हाई मास्ट लाइट लगाने और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए निवासियों के परामर्श से ब्लैक स्पॉट की पहचान करने का निर्देश दिया. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने दिल्ली जल बोर्ड से नियमित आधार पर जलापूर्ति की स्थिति की निगरानी करने को भी कहा।
कार्यक्रम में एमसीडी पार्षद मो. सादिक, डीयूएसआईबी, एमसीडी, बीएसईएस और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
