दिल्ली सरकार स्कूलों में शिक्षा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई बड़े प्रयास कर रही है। पश्चिम बिहार इलाके में सीएम अरविंद केजरीवाल ने नए स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन के मौके पर सीएम ने कई बड़ी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में क्या आम क्या खास सभी अपने बच्चों का अब दाखिला करवा रहे हैं। इससे पता चलता है कि राष्ट्रीय राजधानी के विद्यालयों में कैसी शिक्षा व्यवस्था है।
पश्चिम विहार के A6 इलाके में नए सरकारी स्कूल बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हुए। मंच से सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष के भीतर दिल्ली सरकार ने इतने स्कूलों का उद्घाटन किया है, जिसमें कुल मिलाकर करीब डेढ़ लाख बच्चे पढ़ते हैं।

सीएम ने दिल्ली में पिछली सरकारों कार्यकाल के दौरान स्कूलों को भवनों को जिक्र करते हुए कहा कि पहले टीन वाला स्कूल टेंट वाला स्कूल होता था। ऐसे में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के मन में प्राइवेट स्कूल के बच्चों के सामने हीन भावना का अनुभव होता था लेकिन अब स्थिति अलग है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम विहार के A6 इलाके में नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बड़े और नामी स्कूल है उनमें भी इतनी फैसिलिटी नहीं होगी। इस स्कूल में 50 से भी ज्यादा कमरे हैं। जिसमें क्लास रूम समेत अन्य व्यवस्थाएं होंगी। वहीं विद्यालय में एक बड़ी लाइब्रेरी और 13 लैबोरेट्री हैं. 3.6 एकड़ में पूरा भवन है।
वहीं शिक्षा मंत्री आतिशी ने दावा किया कि यह बिल्डिंग दिल्ली के बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूल के बिल्डिंग को पीछे छोड़ देती है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल में दिल्ली की शिक्षा क्रांति आई है। मंत्री ने कहा कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना इससे बड़ा पुण्य का काम कोई नहीं हो सकता।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
