ओडिशा की राज्य सरकार के सामने दिल्ली और एनसीआर के परिधान निर्माताओं और निर्यातकों ने भुवनेश्वर के बाहर इलाके में एक परिधान क्लस्टर स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। दरअसल, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के परिधान निर्माताओं और निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की और प्रस्ताव सीएम के सामने रखा।

मुख्यमंत्री से मिलने के लिए एनसीआर के सात प्रमुख परिधान निर्माताओं और निर्यातकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। दिल्ली-एनसीआर से आए इस प्रतिनिधिमंडल में मीनू क्रिएशन्स से अमन पेशावरी, पूजा इंटरनेशनल से रजत कुमार, बीएल इंटरनेशनल से सिद्धार्थ अग्रवाल, सोनू एक्जिम से अनुज गोयल, लक्षिता से सुनीत खरबंदा, फाइन लाइन्स से रोहित अग्रवाल और रेनबो फैबार्ट से ईशान मेहता शामिल थे। इन सभी ने परिधान पर नई नीति की सराहना की।
इस दौरान राज्य में परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। नोएडा गारमेंट क्लस्टर के निर्माताओं और निर्यातकों ने भी खुर्दा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा किया और लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में परिधान क्लस्टर स्थापित करने में रुचि दिखाई।
उद्योग विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी दी कि इस परिधान क्लस्टर से लगभग 10,000 नौकरियां उत्पन्न होगी और राज्य की समग्र आर्थिक वृद्धि में सहायता करेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications