दिल्ली को साफ सुधरा रखने के लिए प्रदेश की निगम सरकार अहम कदम उठा रही है। दिल्ली को कूडा मुक्त करने के लिए और कूड़ा उठाने की प्रक्रिया को सुगम करने के लिए प्रदेश की आम आदमी पार्टी की निगम सरकार नई योजना लेकर आने वाली है। दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय ने कहा कि जिन वॉर्डों में टिप्पर की कमी है वहां पर रात में भी टिप्पर चलाए जाएंगे।
मेयर ने कहा कि इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कहीं पर भी कूड़ा ना दिखे। पार्कों का रख रखाव करने के लिए एजेंसियों को नियुक्त किया जाएगा। साथ ही पेड़ों की प्रूनिंग के लिए भी एजेंसी की मदद ली जाएगी। जिससे वार्ड में रहने वालों और वाहन चालनों की पेड़ों की प्रूनिंग की दिक्कत खत्म हो जाएगी।

मेयर ने कहा कि गुरुवार को इस बाबत शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के पार्षदों के साथ सिविक सेंटर में बैठक की और इस दौरान पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्या से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ढलाव होने की वजह से कूड़ा बिखरा रहता है। लेकिन मेट्रो वेस्ट कंपनी नियमित रूप से कूड़ा उठा रही है।
लेकिन रैग पिकर्स के चलते कूड़ा बिखरा रहता है। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। जिसके बाद मेयर ने उपायुक्त को निर्देश दिया है कि जहां भी इस तरह की दिक्कत है वहां पर सीमेंटेड ब्लॉक स्थापित किए जाएं।
इसके साथ ही मेयर ने कल्याणपुरी में मंगल बाजार में अतिक्रमण की समस्या को खत्म करने का भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण ना हो। इस दौरान शहादरा दक्षिणी श्रेत्र के उपायुक्त अंशुल सिरोही और विभाग के कई अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
