Delhi Budget 2024: दिल्ली नगर निगम 8 फरवरी को बजट पेश करने जा रहा है। आम आदमी पार्टी के एमसीडी की सत्ता में आने के बाद ये पहला बजट है। इस बार का एमसीडी का प्रस्तावित बजट 16000 करोड़ रुपए का है। जिसमें आमजन की सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर फोकस किया गया है। बजट पूरी तरह तैयार है। 7 फरवरी तक पार्षदों से सुझाव लेने के बाद इसे दिल्ली नगर निगम के सदन में पेश किया जाएगा।
एमसीडी में नेता सदन मुकेश गोयल 8 फरवरी को बजट प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान संशोधन और प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद सदन पास करेगा। दिल्ली एमसीडी के बजट को लेकर रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि एमसीडी चुनाव के दौरान आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो गारंटी दी थी उसे पूरा करने संबंधित प्रस्ताव बजट में शामिल किया जा सकता है।

नगर निगम का 16000 करोड़ रुपए का बजट
वित्तीय वर्ष 2024 -25 के लिए दिल्ली नगर निगम का बजट करीब 16000 करोड़ रुपए का है। बजट पेश होने से पहले सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट्स में कहा गया कि 7 फरवरी तक सभी पार्षद इस पर सुझाव दे सकेंगे और 8 फरवरी को एमसीडी का बजट पास कर दिया जाएगा। इसको लेकर दिल्ली नगर निगम सदन में 5 फरवरी से बजट चर्चा करेगा।
वहीं बजट को लेकर एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि स्थायी समिति के चुनाव से बचने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय सुप्रीम कोर्ट गई हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मेयर कहा कि मेयर को शायद ये बात नहीं पता कि देश के संसद के पास ही निगम की शक्तियां बांटने का अधिकार है।
दिल्ली नगर निगम की स्थाई समिति 10 महीने के बाद भी नहीं बन पाई। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष के साथ ही बजट पर चर्चा की जाएगी। हालांकि दिल्ली एमसीडी का बजट इससे पहले स्थायी समिति के अध्यक्ष की ओर से ही पेश किया जाता था।
बजट में क्या होगा खास
नगर निगम आयुक्त ज्ञानेश भारती ने इससे पहले एमसीडी सदन के समक्ष 2024-25 के लिए मसौदा बजट पेश किया था, जिसमें 16,683 करोड़ रुपए के व्यय के प्रस्ताव दिया गया था।
नगर निगम आयुक्त के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में एमसीडी नागरिक सुविधाओं की निगरानी के लिए एआई आधारित सिस्टम स्थापित करेगी। उन्होंने कहा, प्रीत विहार, पूर्वी पटेल नगर और कोटला मुबारकपुर सहित क्षेत्रों में एक पायलट परियोजना शुरू होगी। बवाना, मादीपुर जेजे कॉलोनी, विष्णु गार्डन और अन्य क्षेत्रों में स्कूल भवनों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमसीडी का पहला मिल्क बैंक स्वामी दयानंद अस्पताल में स्थापित किया जाएगा।
वहीं मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा था कि आम आदमी पार्टी की सत्ता में एमसीडी एक "लोगों का बजट" बनाना चाहती है, जिसके लिए उनकी पार्टी विभिन्न हितधारकों के साथ 100 से अधिक बैठकें करेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
