Delhi MCD Budget 2024: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) आगामी 8 फरवरी को बजट पेश करने वाली है। एमसीडी का अगले वित्तीय वर्ष का बजट पेश करने की प्रक्रिया आप प्रतिनिधित्व वाली एमसीडी ने कर दी है।

इससे पहले दिल्ली एमसीडी मेयर डॉ शैली ओबेरॉय ने बजट की तारीख के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा पार्षदों से बजट पेश किए जाने के दौरान कोई हंगामा ना करने की अपील की है।
मंगलवार की शाम एमसीडी मेयर डॉ शैली ने कहा
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश में निगम की 'आप' सरकार 8 Feb को जनता, व्यापारियों और कर्मचारियों के हितों वाला बजट पेश करेगी, ये बजट दिल्ली की उम्मीदों का बजट है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा जो आज हुआ वो फिर न हो इसलिए भाजपा के पार्षदों से अपील करती हूं कि सदन के बजट सत्र में राजनीतिक माहौल ना बनाएं।बता दें सदन में आगामी 8 फरवरी को एमसीडी का बजट पास होगा। इससे पहले 30 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष राजा इकबार सिंह एमसीडी बजट के संबंध में सुझााव देंगे। इसके साथ आयुक्त की ओर से कामकाज के संबंध में किए गए दावों के बारे में जानकारी देंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली सदन में पांच फरवरी से बजट पर चर्चा शुरू होगी और पार्षद छह फरवरी को बजट पर सुझाव देंगे। अहम बात ये है कि एमसीडी के बजट के संबंध में राजनीतिक दल संशोधन और प्रस्ताव 1 फरवरी तक एमसीडी को दे सकते हैं। नेता मुकेश गोयल आठ फरवरी को सदन में बजट पेशकरेंगे। इस दौरान वह संशोधन व प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें सदन पास करेगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
