केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों के लॉन्च के बाद एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने को लेकर दिल्ली सरकार के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। दिल्ली सचिवालय में प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे इलेक्ट्रिक वाहनों की जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 2022 से अभी तक दिल्ली की सड़कों पर 1300 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर जितनी अधिक इलेक्ट्रिक बसें होंगी, उतना ही कम प्रदूषण होगा। मंत्री ने बताया कि दिल्ली की बसों ने अब तक 5.8 करोड़ किलोमीटर का सफर तय किया है। इस दौरान दिल्ली में 47 हजार टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन कम हुआ है।

मंत्री ने इलेक्ट्रिक बसों की उपयोगिता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर ई- बसें नहीं होती तो अब तक दिल्ली में 47 हजार टन कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन और होता। मंत्री ने बताया के वर्तमान में दिल्ली के बस बेड़े में 7582 बसें हैं। इससे पहले दिल्ली के बस बेड़े में इतनी बसों की संख्या कभी नहीं थी। परिवहन मंत्री ने बताया कि 24 मई 2022 से अब तक देखे तो दिल्ली सरकार हर महीने औसतन 80 से 100 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल हो रही हैं।
बुधवार की नई बसों को हरी झंडी दिखाए जाने पर मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि ये बसें क्लस्टर स्कीम के तहत चलेंगी, जबकि 50 बसें डीटीसी की होंगी। यह सभी 12 मीटर लंबी लो फ्लोर एसी बसें होंगी। इनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम आदि होंगे। इन बसों का परिचालन शुरू होने से दिल्ली में ई-बसों की संख्या 1600 से अधिक हो चुकी है।
बता दें कि नई ई- बसों के रखरखाव की पूरी प्लानिंग की गई है। इसके तहत रोहिणी में दो ई-बस डिपो तैयार किए गए हैं। इस मौके पर बसों में आधारित व्हाट्सएप क्यूआर कोड टिकटिंग सिस्टम भी शुरू करने की तैयारी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
