दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने बेहतर कार्य किए हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर केवल 4 प्रतिशत खर्च कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर 40 प्रतिशत खर्च कर रही है।
बीजेपी शासित गुजरात में एक कमरों में संचालित स्कूलों को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया। सीएम ने कहा कि 26 साल से सत्ता में रहने के बावजूद अगर 341 सरकारी स्कूल सिर्फ एक कमरे में चल रहे हैं तो उस सरकार के लिए इससे ज्यादा शर्म की कोई बात नहीं हो सकती।

सीएम ने कहा कहा, "...शिक्षा व्यवस्था के हालत अगर बीजेपी शासित राज्यों में ऐसे हैं तो भारत कैसे आगे बढ़ेगा? दिल्ली में हम बजट का 25 प्रतिशत शिक्षा पर खर्च करते हैं। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे NEET-JEE और NDA की परीक्षा पास कर रहे हैं।"
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाएंगे तो हमारे बच्चे पढ़ेंगे, आगे बढ़ेंगे और देश को भी आगे बढ़ाएंगे। सीए ने कहा, " हम ये काम दिल्ली में कर रहे हैं, पंजाब में भी शुरू कर दिया है। देश में जहां-जहां मौका मिलेगा वहां भी करेंगे। देश को आगे लेकर जाएंगे।"
सीएम ने कहा कि दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उनकी सरकार प्रयासरत है मुख्यमंत्री ने कच्ची बस्ती के विकास को लेकर भी राजनीतिक दलों को निशाने पर लिया। उन्होंने काह कि यहां के लोग हमेशा से राजनीति के शिकार होते रहे हैं लेकिन आज कच्ची कालोनियों में 5000 सड़कें बनाई जा रही हैं। इसके साथ इन क्षेत्रों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications